Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: घर के अंदर लहूलुहान हालत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी।

चोपन/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन स्थित बैरहवा टोला में रविवार को एक 50 वर्षीय महिला का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं तथा काफी मात्रा में खून बहा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, बैरहवा टोला निवासी मनोरमा देवी (50 वर्ष) पत्नी श्यामसुंदर का शव उनके घर के अंदर लहूलुहान अवस्था में मिला। मृतका के बेटे सुनील कुमार ने अपनी मां को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद तत्काल चोपन पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।
पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर डॉग स्क्वायड एवं एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
मृतका के बेटे सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी मां घर में अकेली रहती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मां का अपनी सगी मौसी से विवाद चल रहा था और उनकी हत्या की गई है। पुलिस ने बेटे की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि चोपन थाना क्षेत्र में एक महिला का शव घर के अंदर लहूलुहान हालत में मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस, डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के बेटे द्वारा हत्या की आशंका जताई गई है, जिस पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |