Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: शिकायत के बाद संविदा उपचारिका का तबादला, संग्रामपुर में तैनाती


शुकुलबाजार/अमेठी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात संविदा उपचारिका पूनम गौतम के खिलाफ प्राप्त शिकायत की जांच के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश 3 अक्टूबर 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह की ओर से जारी किया गया।आदेश के अनुसार, कार्यालय के पत्र के माध्यम से 30 सितंबर 2026 को पूनम गौतम, उपचारिका (संविदा), मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम, सीएचसी  शुकुल बाजार के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की जांच के लिए जांच समिति का गठन किया गया था। जांच समिति की ओर से प्रस्तुत जांच आख्या के निष्कर्ष के आधार पर जनहित में तत्काल प्रभाव से उनका स्थानांतरण किया गया है। सीएमओ के आदेश में पूनम गौतम को मातृ स्वास्थ्य ( ईएचआरएमएस कोड-163179) के तहत सीएचसी  शुकुल बाजार से स्थानांतरित करते हुए मातृ स्वास्थ्य के रिक्त पद के सापेक्ष सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में तैनाती दी गई है। आदेश में कहा गया है कि उनका आगामी माह का वेतन भी संग्रामपुर सीएचसी में मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत रिक्त संविदा उपाचारिका पद के सापेक्ष आहरित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पूनम गौतम को निर्देशित किया है कि वह वर्तमान तैनाती स्थल से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित उच्चाधिकारियों और सीएचसी शुकुलबाजार संग्रामपुर के अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

                  

जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर सीएमओ ने जारी किया आदेश, वर्तमान तैनाती से कार्यमुक्त होकर नवीन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |