Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: दुबई में रह रहे भाई की फर्जी पावर ऑफ अटार्नी बनाकर बेची करोड़ों की जमीन, तीन बहनों की तलाश में सोनभद्र पहुंची बिहार पुलिस।

सोनभद्र। दुबई में रह रहे सगे भाई के नाम पर कथित रूप से फर्जी पावर ऑफ अटार्नी तैयार कर करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन बेचने के मामले में बिहार पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में नामजद तीन सगी बहनों की गिरफ्तारी के लिए रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना की पुलिस टीम सोनभद्र पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी महिलाएं हाथ नहीं लगीं।
जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार स्थित संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। इसके अलावा मिर्जापुर और आसपास के क्षेत्रों में भी आरोपियों की तलाश की जा रही है। लगातार फरारी के चलते रोहतास न्यायालय ने तीनों बहनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।
बताया गया कि रोहतास जिले के बराढ़ी गोला की मूल निवासी तथा वर्तमान में अनपरा के नूनिया मोहल्ला में रहने वाली नूरुल आफरीन ने फरवरी 2024 में डेहरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि उसके भाई जैनुल आब्दीन, बहनों शबिया सुल्ताना, फरीदा सुल्ताना और रईशा बेगम ने एक प्रॉपर्टी डीलर अफरोज आलम के साथ मिलकर फर्जी पावर ऑफ अटार्नी तैयार कराई और उसके आधार पर भाई के हिस्से की कीमती जमीन सासाराम निवासी रिंकू देवी के नाम रजिस्ट्री करा दी।
पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि जिस समय कथित पावर ऑफ अटार्नी तैयार कराई गई, उस दौरान जैनुल आब्दीन दुबई में मौजूद था। मामले में आरोपी भाई को अदालत से जमानत मिल चुकी है, जबकि तीनों बहनें अब तक फरार हैं।
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के अपराध निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि बिहार पुलिस की टीम के साथ मिलकर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी नहीं मिलीं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और विभिन्न स्थानों पर तलाश जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |