Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: नहर में मिली मनीषा की मौत का खुलासा, पति-ससुर गिरफ्तार! नामजद दोनों आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप


बल्दीराय/सुलतानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के महुली के पास शारदा सहायक खंड-16 नहर में 9 सितंबर को मिले 24 वर्षीय मनीषा के शव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मृतका के पिता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में नामजद पति अखिलेश कुमार और ससुर देवराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। मनीषा का शव नहर में मिलने के बाद मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर खान, उपनिरीक्षक राजदेव यादव और कांस्टेबल शोभाराम केवट शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |