Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः हीरागंज नगर पंचायत में सभासदों ने चुने अपने पदाधिकारी! 15 वार्डों वाली नगर पंचायत में 12 सभासदों ने लिया चुनाव में हिस्सा, अनीता देवी अध्यक्ष तो प्रमोद सोनकर बने उपाध्यक्ष


प्रतापगढ़/बाबागंज । नगर पंचायत हीरागंज बाजार में सभासदों ने आपसी समन्वय और सर्वसम्मति से अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया। शनिवार को आयोजित सभासदों की बैठक में पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया, जिसमें नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 12 सभासदों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया।

बैठक में सभासदों ने अनीता देवी पत्नी राहुल यादव को अध्यक्ष, प्रमोद कुमार सोनकर को उपाध्यक्ष तथा छोटे लाल चैरसिया को महामंत्री चुना। पदाधिकारियों के चयन को लेकर सभासदों के बीच सहमति बनी रही और किसी भी पद के लिए चुनाव की नौबत नहीं आई। सर्वसम्मति से चयन के बाद मौजूद सभासदों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बैठक में सभासदों ने नगर पंचायत के वार्डों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, सभासदों की भूमिका और आपसी समन्वय के साथ जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की। सभासदों का कहना रहा कि आपसी एकजुटता के साथ नगर पंचायत के विकास और आम नागरिकों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

बैठक में नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के सभासद, सभासद प्रतिनिधि एवं नामित सभासद मौजूद रहे। 12 सभासदों की सहभागिता के बीच हुए पदाधिकारियों के सर्वसम्मत चयन को सभासदों की एकजुटता के रूप में देखा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |