Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: पैसा लेने के वीडियो के बाद सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम (न्यायिक) को सौंपी गई जांच।डीएम

सोनभद्र। ओबरा तहसील में तैनात सर्वे कानूनगो (प्रभारी पेशकार) के एक व्यक्ति से पैसे लेने का वीडियो सामने आने के बाद जिलाधिकारी एवं अभिलेख अधिकारी चर्चित गौड़ ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को सौंपी गई है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसील ओबरा स्थित सहायक अभिलेख अधिकारी कार्यालय में कार्यरत सर्वे कानूनगो श्री सूबेदार सिंह के खिलाफ पैसा लेने का वीडियो प्रकाश में आया था। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने प्रथम दृष्टया उन्हें दोषी मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की।
निलंबन अवधि के दौरान सूबेदार सिंह को तहसील घोरावल से संबद्ध किया गया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि संबद्ध कार्यालय में नियमित रूप से उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय न छोड़ें।
जिलाधिकारी ने प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को जांच अधिकारी नामित किया है। जांच अधिकारी द्वारा नियमानुसार जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचारमुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा अनियमितता किए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |