6 अक्टूबर को एकसाथ दो मैच खेलेगी टीम इंडिया
October 05, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम को दिसंबर महीने तक खूब सारा क्रिकेट खेलना है. टीम इंडिया के सामने अगली चुनौती वेस्टइंडीज की है. भारत और वेस्टइंडीज का पहला टी20 मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा. मगर इसी दिन भारत की एक और क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया से खेल रही होगी. मजे की बात यह है कि दोनों टीम इंडिया एक ही समय पर एक्शन में दिखेंगी.
दरअसल मंगलवार, 6 अक्टूबर को भारत की सीनियर टी20 टीम को वेस्टइंडीज से पहला टी20 मैच खेलना है. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया ए टीम भी भारत दौरे पर आई हुई है. कल से इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए की तीन मैचों की ODI सीरीज शुरू हो रही है. इस सीरीज में हार्दिक पांड्या वापसी करने वाले थे, लेकिन एक नई चोट के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा. उनकी जगह सूर्यांश शेडगे ने ले ली है.
इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए पहला ODI मैच पुडुचेरी में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. यह मुकाबला समाप्त नहीं हुआ होगा, इसी बीच शाम 7 बजे से भारत और वेस्टइंडीज का पहला टी20 मैच शुरू हो जाएगा. इसलिए एक तरफ लखनऊ, तो दूसरी ओर पुडुचेरी में भारत की दूसरी टीम एक्शन में होगी.
भारत की सीनियर टीम वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को 2-1 से हराकर आ रही है. अब टी20 सीरीज में उनके बीच कुल पांच मैच खेले जाएंगे. वहीं इंडिया ए ने दो मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ए को 1-0 से चित्त कर दिया था. अब उनकी तीन वनडे मैचों की सीरीज 6-11 अक्टूबर तक चलेगी.
कितने बजे शुरू होंगे दोनों मैच?
भारत-वेस्टइंडीज पहला टी20: भारत और वेस्टइंडीज का पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. यह मुकबल लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा.
इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए पहला ODI: इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा. यह मुकाबला पुडुढेरी में खेला जाएगा.
भारत का टी20 स्क्वाड: श्रेयस अय्यर, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, नमन धीर, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, ईशान किशन, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव
इंडिया ए का ODI स्क्वाड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, नमन धीर, निशांत सिंधू, अर्शिन कुलकर्णी, विप्रज निगम, अरशद खान, कुमार कुशाग्र, प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह
