Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: अटल स्मृति द्वार बढ़ौली चौक व इंटरलॉकिंग कार्य का रामलीला मैदान में भूमि पूजन, सदर विधायक ने किया शुभारंभ।


सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान के मुख्य प्रवेश द्वार पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बनने वाले अटल स्मृति द्वार तथा मैदान में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे ने पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।
इस अवसर पर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिनके विचार, आदर्श और राष्ट्रसेवा का भाव सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि अटल स्मृति द्वार आने वाली पीढ़ियों को अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से परिचित कराने का माध्यम बनेगा। साथ ही इंटरलॉकिंग निर्माण से रामलीला मैदान की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को आवागमन में भी सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश बिंद, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, घोरावल विधायक अनिल मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, पूर्व सासंद नरेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, मंजू गिरी,प्रमिला त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। निर्माण कार्य के शुभारंभ पर उपस्थित लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |