Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: रॉबर्ट्सगंज शोभनाथ मंदिर के पास फुल्की ठेलों से बढ़ी जाम की समस्या, राहगीर परेशान।

पूर्व में दिया गया था हिदायत उसके बाद भी नही सुना ठेले वाला।

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। नगर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल शोभनाथ मंदिर के पास सड़क किनारे लगने वाले फुल्की (गोलगप्पा) ठेलों के कारण आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। रविवार को भी यहां लोगों को भीड़ होने का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार फुल्की खाने आने वाले कई लोग अपनी बाइक और चारपहिया वाहन सड़क किनारे ही खड़े कर देते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और आवागमन प्रभावित होता है। मंदिर क्षेत्र में पहले से ही लोगों की आवाजाही अधिक रहने के कारण थोड़ी सी भी भीड़ लगने पर जाम की स्थिति बन जाती है।
बताया जा रहा है कि संबंधित ठेला संचालकों को पूर्व में कई बार सड़क से हटकर अन्य उपयुक्त स्थान पर दुकान लगाने की हिदायत दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद वे उसी स्थान पर कारोबार कर रहे हैं। रविवार होने के कारण मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं और आम लोगों की भीड़ अधिक रही, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित होती दिखाई दी।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और नगर निकाय से मांग की है कि सड़क पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या का समाधान कराया जाए, ताकि जाम की स्थिति से लोगों को राहत मिल सके और यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |