Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 191 शिकायतें प्राप्त, 21 मामलों का मौके पर निस्तारण।

डीएम चर्चित गौड़ बोले- शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप अक्टूबर माह के प्रथम शनिवार को जिले की चारों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दुद्धी तहसील में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
दुद्धी तहसील में 65 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लिया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने भूमि विवाद से जुड़े मामलों की स्थलीय जांच कराकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
रॉबर्ट्सगंज तहसील में उप जिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 29 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से सात मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष 22 प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
ओबरा तहसील में उप जिलाधिकारी रवि कुमार पासवान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 44 शिकायतें दर्ज की गईं। अधिकारियों ने छह मामलों का तत्काल निस्तारण किया तथा शेष 38 मामलों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निपटाने के निर्देश दिए।
घोरावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 53 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने छह मामलों का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष 47 प्रार्थना पत्रों पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिले की चारों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 191 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 21 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर संबंधित तहसीलों के उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |