Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंज: सत्य-अहिंसा के संदेश से गूंजा गुरुकुल ज्ञान एकेडमी! नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने मंच पर उतारा बापू का जीवन


गौरीगंज/अमेठी। गुरुकुल ज्ञान एकेडमी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न मनमोहक झांकियों एवं अभिनय के माध्यम से गांधी जी के विचारों को जीवंत कर दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति का माहौल नजर आया। कार्यक्रम में बच्चों ने महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी सहित विभिन्न पात्रों का सुंदर अभिनय प्रस्तुत किया। विशेष रूप से गांधी जी द्वारा बताए गए तीन बंदरों की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने अपने उद्बोधन एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से अहिंसा, ईमानदारी और सत्य को जीवन का मूलमंत्र बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलते हुए दूसरों के प्रति प्रेम, सद्भाव और सम्मान की भावना रखनी चाहिए। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निधि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और अहिंसा का मार्ग नहीं छोड़ा। उनके जीवन से यह सीख मिलती है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता अवश्य प्राप्त की जा सकती है। इसलिए जीवन में परिश्रम से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य श्री प्रसिद्ध नारायण तिवारी, कु. पिंकी मिश्रा, श्रीमती साधना सिंह, श्रीमती सरला तिवारी, श्रीमती रजिया सिद्दीकी, कु0 कोमल यादव, श्रीमती पूजा सिंह, कु0 आयुषी मिश्रा, कु0 जागृति मोदनवाल, श्रीमती शिल्पी सेन, मो. आफताब, प्रभात कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। बच्चों की प्रस्तुतियों की सभी ने सराहना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |