Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जगदीशपुर: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दशहरा


जगदीशपुर/अमेठी। विकास खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत रामलीला मैदान में दशहरा  देखने के लिए बहुत दूर-दूर से लोग आए और यह दशहरा पर्व अधर्म पर  धर्म की विजय असत्य पर सत्य की विजय बुराई पर अच्छाई की विजय पाप पर पुण्य की विजय अत्याचार पर सदाचार की विजय क्रोध पर दया की विजय अज्ञान पर ज्ञान रावण पर श्री राम की विजय के प्रतीक पावन पर्व पर राम  रावण का युद्ध होती है जहां राम की विजय होती है । विजयदशमी के दिन रावण को जलाया जाता है और आम जनमानस खुशियां मनाते हैं और दशहरा का मेला देखते हैं सुरक्षा के दृष्टिगत से भारी संख्या में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। वहीं रामलीला मैदान में दशहरा पर्व को मनाने के लिए जीजीआईसी ग्राउंड में  पूर्व की भांति रामलीला मंचन किया जा रहा है।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश विक्रम सिंह, राजेश विक्रम,जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी सुरेश यज्ञ सैनी, निहालगढ़ रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, केंद्रीय दुर्गा पूजा के अध्यक्ष अजीत कौसल, मानसिंह राठौर,गौरव सिंह, रामहेत वैश्य,बिहारी यादव व समस्त केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |