संग्रामपुर: शौचालय के गड्ढे में गिरी नीलगाय
October 21, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के नेवादा कनू ग्राम सभा में भटक रहा मादा नीलगाय गांव के पूरे शुक्ला नेवादा कनू के डॉक्टर दीवान के निर्माणाधीन शौचालय गड्ढे में अंधेरे मे गिर गया। सुबह जब किसी की नजर गिरे नीलगाय पर पड़ी तो उन लोगों ने वन्य जीव संरक्षण विभाग को सूचना दी लेकिन विभाग द्वारा हाथ खड़ा कर देने पर पीआरबी व फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई घंटों मशक्कत के बाद सुरक्षित मादा नीलगाय को बाहर निकाला गया और जंगलों में छोड़ दिया गया। गांव निवासी व प्रधान प्रतिनिधि मेवालाल ने बताया कि हमें जानकारी दी गई कि पूरे शुक्ला मजरे नेवादा में डॉक्टर के घर के पास एक मादा नीलगाय गहरे गड्ढे में गिर गया है मौके पर पहुंच कर हम लोगों ने सहायता के लिए वन विभाग पीआरबी टीम व फायर ब्रिगेड को सूचना दी मौके पर पहुंचकर टीम द्वारा गड्ढे में गिरे नीलगाय के उपहार निकालकर सुरक्षित जंगलों में छोड़ दिया गया।
