Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पथराव, गार्ड घायल


अमेठी। वाराणसी से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस (24203) पर मंगलवार रात अमेठी आउटर के पास पथराव की घटना से रेल सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए। बिराहिमपुर गांव के पास एक युवक ने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया, जो सीधे गार्ड हरिकेश को लगा। घटना में गार्ड घायल हो गए, जबकि ट्रेन की खिड़की का शीशा भी टूट गया। घटना के बाद ट्रेन को अमेठी रेलवे स्टेशन पर रोककर घायल गार्ड को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8रू50 बजे वाराणसी से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस अमेठी आउटर से गुजर रही थी। इसी दौरान कथित तौर पर वहां मौजूद एक युवक ने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगने से गार्ड हरिकेश घायल हो गए। घटना की सूचना तत्काल स्टेशन मास्टर और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को दी गई। घटना के बाद ट्रेन को रात 8.53 बजे अमेठी रेलवे स्टेशन पर रोका गया। घायल गार्ड को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। गार्ड हरिकेश की तहरीर पर जीआरपी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रेन रात 9रू14 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई। इस दौरान ट्रेन करीब 21 मिनट तक स्टेशन पर रुकी रही। जीआरपी एसओ चंचल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में छानबीन कर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, आरपीएफ चैकी प्रभारी जगमोहन डिमरी ने बताया कि जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    

गार्ड की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी जीआरपी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |