Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः युवती को तेजाब पिलाने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा! घटना के अगले ही दिन नीवाडांडी ईंट-भट्ठे के पास से हुई गिरफ्तारी


बीसलपुर। ग्राम भोगापुर में युवती को तेजाब पिलाने के मामले में बीसलपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवती के पिता रामदयाल पुत्र डालचंद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक, पांच अक्टूबर को रामदयाल ने थाने में तहरीर देकर अपनी पुत्री को तेजाब पिलाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 460ध्26 के तहत धारा 124(1) बीएनएस में भोगापुर निवासी बन्टी पुत्र भूपराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। छह अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर सुबह करीब 10रू50 बजे पुलिस टीम ने नीवाडांडी ईंट-भट्ठे के पास से बन्टी पुत्र भूपराम, उम्र करीब 20 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक राकुमार, हेड कांस्टेबल रोहित राठी और कांस्टेबल शिवम शर्मा शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |