Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में बीसलपुर में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन! रत्नेश गंगवार के कार्यालय पर जुटे कार्यकर्ताओं ने की तत्काल रिहाई की मांग


बीसलपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के विरोध में बीसलपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सपा नेता डॉ. रत्नेश गंगवार के कार्यालय पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव को तत्काल रिहा किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में हुई कार्रवाई पर विरोध जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की हिरासत लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इस कार्रवाई के विरोध में एकजुट हैं और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे। प्रदर्शन को देखते हुए बीसलपुर थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस की निगरानी में कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामप्रताप गंगवार, अभिषेक गंगवार, नन्हे चैधरी, डॉ. दुष्यंत गंगवार, वीडी प्रजापति, लाजपत, लालू गंगवार, चरण सिंह यादव, बंटी शर्मा, अखिल सिद्दीकी, विवेक गंगवार, सर्वेश यादव, दानिश अली, भानु प्रताप, यशपाल यादव, राम सिंह गंगवार, मनोज गंगवार, अतीक अहमद, राजकुमार गंगवार, देवेश गंगवार, हरिश्चंद्र, राजेश कुमार, अंकित वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |