पीलीभीतः विवेचक पर धाराएं हटाने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
October 22, 2026
पूरनपुर। पूरनपुर कोतवाली में दर्ज मुकदमे की विवेचना को लेकर एक व्यक्ति ने विवेचक पर गंभीर आरोप लगाए हैं पीड़ित शाहरुख खान ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि मुकदमे में आर्थिक लाभ लेकर कुछ धाराएं हटाई गई हैं उन्होंने मेडिकल दस्तावेजों को विवेचना में शामिल न किए जाने की शिकायत करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच दूसरे थाने से कराने की मांग की है प्रार्थना पत्र के अनुसार, मामला मुकदमा अपराध संख्या 389ध्2026 से संबंधित है शाहरुख खान का आरोप है कि उनके घर में घुसकर धारदार हथियारों, लाठी-डंडों से हमला किया गया था, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं उनका कहना है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विवेचक ने पूरक विवेचना में सिटी स्कैन की रिपोर्ट शामिल नहीं की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट को विवेचना में शामिल कराने की मांग की है साथ ही आरोप लगाया कि उच्चाधिकारियों से शिकायत करने पर दूसरे पक्ष की ओर से प्रार्थना पत्र लेकर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है शाहरुख खान ने अपने प्रार्थना पत्र में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मुकदमे से संबंधित विवेचना पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच के लिए विवेचना किसी अन्य थाने से कराने का अनुरोध किया है शिकायतकर्ता ने मामले में निष्पक्ष जांच और मेडिकल साक्ष्यों को विवेचना में शामिल कराने की मांग की है मामले में पुलिस अधिकारियों का पक्ष और जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
