बल्दीराय/सुल्तानपुर। बल्दीराय ब्लॉक सभागार में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सुल्तानपुर-अमेठी के सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) शैलेंद्र प्रताप सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाला एक माह का विशेष अभियान है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने के साथ ही ‘विकसित भारत /2047’ के संकल्प को आगे बढ़ाना है।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग, किसान समस्याओं के समाधान, स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी सहित विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए। इन स्टालों के माध्यम से लोगों को संबंधित विभागों की योजनाओं, सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी देने का प्रयास किया गया। अभियान के जरिए आमजन को सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विमलेंद्र चंद द्विवेदी, सप्लाई इंस्पेक्टर शमीम सिद्दीकी, एडीओ पंचायत दयावंत सिंह, संदीप पांडेय, वेद प्रकाश यादव और हौसिला प्रसाद अमरनाथ चंचल प्रतापसिंह लवकुश सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वहीं, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र अग्रहरि, दिलीप सिंह, माखनलाल, घनश्याम तिवारी, राजेश शुक्ला, अमर बहादुर विश्वकर्मा और फैयाज अहमद सहित कई लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से जनसेवा की भावना को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
