Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रामपुर: मिशन शक्ति टीम ने कराया पति-पत्नी का समझौता, खुशी-खुशी विदा हुआ परिवार


सैफनी। थाना सैफनी की मिशन शक्ति टीम ने सराहनीय पहल करते हुए पारिवारिक विवाद में उलझे पति-पत्नी का समझौता कराकर परिवार को टूटने से बचा लिया । जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मामला मिशन शक्ति केंद्र पर पहुंचा । इस पर मिशन शक्ति टीम की प्रभारी उप निरीक्षक संध्या रावत ने दोनों पक्षों को थाना परिसर में बुलाकर काउंसलिंग की । उप निरीक्षक संध्या रावत ने दोनों को परिवार के महत्व को समझाते हुए प्यार और समझदारी से रहने की सलाह दी । उनकी समझाइश के बाद दोनों अपनी गलती मानते हुए साथ रहने को राजी हो गए । पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद दोनों को खुशी-खुशी घर के लिए विदा कर दिया । मिशन शक्ति टीम की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है इस दौरान महिला हेल्प डेस्क की टीम भी मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |