प्रतापगढः युवती से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज
October 01, 2026
प्रतापगढ़। युवती से छेड़छाड़ की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिले में लालगंज कोतवाली के एक गांव के पीड़ित ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती उन्तीस सितम्बर को दोपहर करीब तीन बजे चकवा कौशिल्यापुर निवासी रामबरन विश्वकर्मा पुत्र विन्देश्वरी विश्वकर्मा ने उसकी बत्तीस वर्षीया बहन के साथ जबरन छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि जानकारी होने पर आरोपी के घर उलाहना देने पर गाली गलौज करते हुये जानलेवा धमकी दी गयी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।
