Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुर: बरेली मार्ग पर सड़क हादसे में पेट्रोल पंप मैनेजर की मौत


बीसलपुर। बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बीसलपुर-बरेली मार्ग पर जियो पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की वीरेंद्र कुमार 21 वर्ष गांव मोहम्मदपुर भजा गांव के रहने वाले थे। वह शेखापुर गांव स्थित पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर काम करते थे।

वीरेंद्र बुधवार रात अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।आसपास के लोगों और राहगीरों की मदद से उन्हें बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन अस्पताल पहुंच गए। रो-रोकर उनका बुरा हाल है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |