प्रतापगढः प्रधान प्रशासक की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
October 01, 2026
प्रतापगढ़। जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के खंडजा मार्ग को क्षतिग्रस्त किये जाने को लेकर प्रधान प्रशासक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। उदयपुर थाना क्षेत्र के ननौती गांव निवासी जिया लाल पुत्र अंगनू ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसने वर्ष 2023-24 में सरकार विकास निधि से मजरे पिपरी में नब्बे मीटर खंडजे का निर्माण कराया था। इससे लोगों का आवागमन सुगम हो गया था। आरोप है कि गांव के शीतला प्रसाद व उसके पुत्र नवीन कुमार, प्रवीण कुमार व घर के अन्य लोगों ने एक राय होकर करीब अट्ठारह मीटर खंडजे मार्ग को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
