Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत


सऊदी अरब में दो दिन के अंदर दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमलों से तनाव बढ़ गया है. राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दक्षिणी सऊदी के आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमलों में 3 लोगों की मौत हो गई है. इस हमले में 36 लोग घायल हुए हैं. भारत ने इस हमले की निंदा की है. विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है.

भारत रियाद में आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पिछले कुछ दिनों में हुए हमलों की निंदा करता है, जिनमें आम नागरिकों की मौत हुई और वे घायल हुए. आम नागरिकों के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना पूरी तरह से अस्वीकार्य है.

हम उन लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. हम घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं. हम सऊदी अरब के लोगों और सरकार के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं और उनके साथ खड़े हैं.

बता दें पहले हमला मंगलवार को आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ. यहां पर मोरक्को और अल्जीरिया की दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं 28 लोग घायल हुए थे. कुछ घायलों की हालत मामूली से लेकर गंभीर तक बताई जा रही है. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

दूसरा हमला बुधवार को राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ. यहां पर सूडान के एक नागरिक की मौत हुई है और 8 लोग घायल हुए हैं.

बता दें यमन के हूती विद्रोहियों ने दोनों एयरपोर्ट पर हमले की जिम्मेदारी ली है. हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने कहा कि रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कई ड्रोन से निशाना बनाया गया. उन्होंने आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और खमीस मुशैत एयरबेस पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमले का भी दावा किया. उन्होंने ये भी कहा है कि इससे एयर ट्रैफिक भी प्रभावित हुई है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |