पीलीभीतः विद्या भारती के संकुल कार्य योजना के तहत कार्यालय का निरीक्षण! अभिलेखों, आय-व्यय लेखा पंजिका समेत विभिन्न विभागों की पंजिकाओं की जांच
October 05, 2026
पीलीभीत। विद्या भारती ब्रज प्रदेश की संकुल कार्य योजना के अंतर्गत सोमवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर साहूकारा, में कार्यालय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय कार्यालय में रखे विभिन्न अभिलेखों और पंजिकाओं की व्यवस्थाओं का विधिवत जायजा लिया गया।निरीक्षण के लिए प्रधानाचार्य मझोला धनपाल सिंह तथा कार्यालय प्रमुख मझोला रामवीर विद्यालय पहुंचे। निरीक्षणकर्ताओं ने कार्यालय में रखे अभिलेखों की व्यवस्थितता, आय-व्यय लेखा पंजिका, शिशु लेखा पंजिका सहित विभिन्न विभागों से संबंधित पंजिकाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अभिलेखों के रखरखाव, लेखा व्यवस्था तथा कार्यालयीय कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई।निरीक्षण के दौरान आवश्यक बिंदुओं पर संबंधित अभिलेखों को देखा गया तथा कार्यालय व्यवस्था से जुड़े कार्यों का जायजा लिया गया। विद्यालय प्रशासन की ओर से निरीक्षण के दौरान आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने निरीक्षणकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के निरीक्षणों से कार्यालयीय व्यवस्थाओं को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने निरीक्षण कार्य में सहयोग के लिए सभी संबंधितों का धन्यवाद किया।
