पीलीभीत। पीलीभीत वेटरेन्स क्रिकेट संघ के तत्वावधान में इप्सा (कचहरी के समीप) मैदान पर आगामी मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों के चयन को लेकर ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, तकनीक और फिटनेस का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया चयन समिति की निगरानी में निष्पक्ष एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुई।सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन हरिपाल सिंह यादव, को-चेयरमैन ज्योति तलवार, वरिष्ठ खिलाड़ी एवं सिलेक्टर संजय सहगल तथा सोहेल बख्स की देखरेख में खिलाड़ियों का प्रदर्शन परखा गया। इस दौरान संघ के जॉइंट सेक्रेटरी पारस शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट राजेश ढाटा तथा सदस्य सुरेंद्र सिंह बोरा और मनोज कुमार मौजूद रहे।संघ के अध्यक्ष डॉ. दीपक गंगवार एवं चेयरमैन परविंदर सिंह सैहमी की सहमति से 11 अक्टूबर को पीलीभीत और शाहजहांपुर के बीच होने वाले मुकाबले के लिए हरिपाल सिंह यादव को टीम मैनेजर बनाया गया है। प्रबंधन एवं तकनीकी सहयोग के लिए वरिष्ठ खिलाड़ी एवं सिलेक्टर संजय सहगल, सोहेल बख्स और ज्योति तलवार को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं चयन समिति और पदाधिकारियों के सामूहिक निर्णय से जगदीश सक्सेना को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।
पीलीभीत वेटरेन्स टीम में कप्तान जगदीश सक्सेना के अलावा प्रफुल दीक्षित, बृजेश कुमार, मनोज कुमार, हिमांशु, राजेश ढाटा, गुरसेवक सिंह, अमन, रमनदीप, शांतनु कंचन, आशीष महाजन, कुलदीप, महेश गंगवार और राजेश गंगवार को शामिल किया गया है।
सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन हरिपाल सिंह यादव ने बताया कि शाहजहांपुर के बाद पीलीभीत का अगला मुकाबला लखीमपुर के साथ 18 या 25 अक्टूबर को प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि वर्तमान ट्रायल में चयन से रह गए खिलाड़ियों को निराश होने की जरूरत नहीं है। लखीमपुर मैच के लिए दोबारा चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी और बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम में जगह दी जाएगी।ट्रायल के लिए मैदान उपलब्ध कराने पर पीलीभीत वेटरेन्स क्रिकेट संघ ने इप्सा के ऑनर अभिजीत का आभार जताया। संघ अध्यक्ष डॉ. दीपक गंगवार और चेयरमैन परविंदर सिंह सैहमी ने कप्तान जगदीश सक्सेना, टीम मैनेजर हरिपाल सिंह यादव समेत सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
