Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः निर्देशक सनोज मिश्रा ने किया अवधेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक, कुंडा में शूटिंग की संभावना पर चर्चा


कुंडा/प्रतापगढ़। जिले में कुंडा के शाहपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा अवधेश्वरनाथ धाम में सोमवार शाम मुंबई से पहुंचे फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने परिवार के साथ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय ध्यान भी किया। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी जुगनू विश्वकर्मा ने उन्हें बाबा अवधेश्वरनाथ धाम की धार्मिक महत्ता और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी दी।

दर्शन के बाद फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने कहा कि कुंडा क्षेत्र के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में फिल्मांकन की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने संकेत दिया कि आगामी किसी नए प्रोजेक्ट में बाबा अवधेश्वरनाथ धाम और आसपास के प्रमुख स्थलों को फिल्म की कहानी का हिस्सा बनाया जा सकता है, जिससे क्षेत्र की पहचान देश-दुनिया तक पहुंच सके।

सनोज मिश्रा तीन दशक से अधिक समय से मुंबई में फिल्म जगत से जुड़े हैं। उन्होंने गांधीगिरी, लफंगे नवाब, काशी टू कश्मीर, द बंगाल डायरी, राम की भूमि और गजनवी सहित कई फिल्मों से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम किया है। हाल के वर्षों में वह अपनी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर को लेकर भी चर्चा में रहे। फिल्म में कुंभ मेले से चर्चित हुईं मोनालिसा को मुख्य भूमिका में अवसर दिए जाने की वजह से फिल्म काफी सुर्खियों में रही।

अवधेश्वरनाथ धाम में दर्शन के बाद सनोज मिश्रा बानेमऊ निवासी भाजपा नेता गोलू दादा के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र के धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कुंडा क्षेत्र में आगामी फिल्म की शूटिंग की संभावनाओं पर भी चर्चा की। उनके क्षेत्र में फिल्मांकन को लेकर दिए गए संकेत से स्थानीय लोगों में उत्सुकता देखने को मिली।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |