Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः डीएम ने मुसहर बस्ती चरिया का किया स्थलीय निरीक्षण, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं


प्रतापगढ़। जिले में मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने नगर पंचायत सुवंशा बाजार स्थित मुसहर बस्ती चरिया का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बस्ती में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न विकासपरक योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ सभी पात्र परिवारों को नियमानुसार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर बस्ती में डोर-टू-डोर सत्यापन कराया जाए। सत्यापन के माध्यम से प्रत्येक परिवार की पात्रता एवं विभिन्न योजनाओं से आच्छादन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर रिपोर्ट तैयार कराई जाए, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बस्ती में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी सुवंशा बाजार को निर्देशित किया कि बस्ती में रास्ता, नाली, शौचालय, पेयजल सहित जो भी विकास कार्य अपूर्ण हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि बस्ती के लोगों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर को मुसहर बस्ती चरिया में चैपाल आयोजित की जाएगी, जिसमें बस्ती में कराए गए एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |