Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

आगरा: कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन


आगरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), आगरा के तत्वावधान में कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री के माध्यम से शिक्षण संबंधी परिणाम (लर्निंग आउटकम) को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक कौशल एवं शिक्षण में कला के उपयोग की क्षमता का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के मूल्यांकन हेतु डॉ. मनीषा दोहरे, एसोसिएट प्रोफेसर एवं एच.ओ.डी., चित्रकला विभाग, आगरा कॉलेज, आगराय डॉ. राम प्रकाश पाल, असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी विभाग, आगरा कॉलेज, आगरा तथा डॉ. अम्ब्रीश कुमार, सहायक आचार्य, वनस्पति विज्ञान विभाग, आर.बी.एस. कॉलेज, आगरा निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित रहे।

निर्णायकों द्वारा प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का विभिन्न निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों में प्राथमिक स्तर से पूर्ति माहेश्वरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय चावली (कम्पोजिट), ब्लॉक एत्मादपुर तथा तनुजा सोलंकी, प्राथमिक विद्यालय पूरा बीरबल, नौगांव, ब्लॉक जैतपुर कला शामिल रहीं। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर से रोमेश कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पैखेड़ा, ब्लॉक खंदौली तथा उज्ज्वल ग्रोवर, उच्च प्राथमिक विद्यालय डियोरेथा कम्पोजिट, ब्लॉक फतेहपुर सीकरी का चयन किया गया।

समापन सत्र में डायट आगरा के प्राचार्य विजय प्रताप सिंह द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गई।

प्राचार्य डायट ने प्रतिभागियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की है।

प्रतियोगिता का मंच संचालन लक्ष्मी शर्मा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के नोडल प्रभारी श्री डी.के. गुप्ता रहे।

इस अवसर पर विजय सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट आगरा सहित डायट के अन्य प्रवक्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों को 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर के मध्य एससीईआरटी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आगरा जनपद का प्रतिनिधित्व करने हेतु भेजा जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में ललित मोहन पाल, वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट आगरा द्वारा सभी निर्णायकों, प्रतिभागियों, अधिकारियों, प्रवक्ताओं कर्मचारियों एवं आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय, कल्पना सिन्हा, अबु मुहम्मद आसिफ, पुष्पेंद्र सिंह, यशवीर सिंह, रंजना पाण्डेय, संजीव सत्यार्थी, डॉ प्रज्ञा शर्मा, धर्मेन्द्र प्रसाद गौतम सहित सभी का सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |