लखनऊ। लखनऊ के चिनहट में शारदीय नवरात्रि के अवसर मंदिर के सेवक और पुजारी महंत लाला बाबा ने बताया कि छोहरिया माता मंदिर में नवरात्रि के प्रथम दिन बेटियों को उपहार देकर बेटी दिवस मनाते हुए सम्मानित किया गया। साथी ही साथ मंदिर प्रांगण में कथा हो रही है उसी दिन से लगातार मां का जागरण और भंडारा चल रहा है भक्त प्रति दिन पूजन, दर्शन कर प्रसाद ग्रहण करते हैं लेकिन महाष्टमी को पूजन के साथ खप्पर की पूजा की जाती है लोग मन्नत मांगते हैं भक्तों की मुरादें पूरी होने पर खप्पर चढ़ायें जाते हैं।
महंत लल्ला बाबा ने मंदिर के इतिहास, परंपराओं और महाअष्टमी की धार्मिक महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ये मंदिर कई पीढ़ियों से आस्था का केंद्र रहा है और अष्टमी के जागरण को खास पुण्यकारी माना जाता है। भक्तों ने दीप, पुष्प और स्तुतियों से माता का वंदन किया। कई महिलाएँ पारंपरिक परिधानों में थीं, जिससे श्रद्धा और संस्कार दोनों का सुंदर संगम दिखा। जागरण के दौरान लगातार भजन-कीर्तन और माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। आरती एवं जागरण देर रात तक चलता रहा, श्रद्धालु माता का आशीर्वाद एवं प्रसाद लेकर परिवार की सुख शांति और समृद्धि की कामना के साथ अपने घर जाते हैं। आज जागरण में मुख्य रूप से महिला भक्ति के साथ बच्चे भी शामिल रहे।
