लखनऊः दिल्ली पब्लिक स्कूल, शहीद पथ के प्रांगण में हुआ डांडिया नाइट का भव्य आयोजन
October 18, 2026
लखनऊ। दिल्ली पब्लिक स्कूल, शहीद पथ के प्रांगण में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की मुख्य कार्यकारिणी अधिकारी श्रीमती स्वाति पाल, प्रधानाचार्या डॉ० मंजू लखनपाल, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती स्वाति सिंह मल्होत्रा तथा मुख्य प्रवेश संचालिका श्रीमती दिव्या सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आरंभ स्वागत समारोह से किया गया, जिसमें छात्रों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगाए गए मिट्टी के दीयों के स्टॉल, हस्तकला उत्पाद, बच्चों के मनोरंजन के लिए अध्यापिकाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न खेलों के स्टॉल तथा विविध फूड स्टॉल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। सभी ने पारंपरिक संगीत की धुन पर डांडिया नृत्य करके खूब आनंद उठाया। कुम्हारों ने सबके सम्मुख अपनी कलात्मक “माटी-कला” का जीवंत प्रदर्शन भी किया। इस उत्सव के आकर्षण को बढ़ाने हेतु तीन लकी ड्रा कूपन रखे गए, जिसमें विभिन्न प्रकार के पुरस्कार दिये गये । उसमें उत्कृष्ट परिधान पुरस्कार मुख्य रूप से आकर्षण का केन्द्र रहा। ऐसे उत्सवों का मुख्य उद्देश्य हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत को छात्रों के रूप में भावी पीढ़ी तक पहुँचाना है, ताकि वे अपनी परंपराओं व त्योहारों के प्रति जागरूक हो सकें। अपने इस उद्देश्य को पूर्णता देते हुए विद्यालय ने सफलतापूर्वक कार्यक्रम का समापन किया।
