शाहबाद। दीन-ए-इस्लाम के मुकद्दस सफर उमराह की अकीदत और रूहानी जज्बे के साथ शाहबाद से 15 जायरीनों का एक जत्था शनिवार को रवाना हुआ। श्आदिल टूर एंड ट्रैवल्सश् के जेरे-सरपरस्ती रवाना हुए इस जत्थे की अगुवाई ट्रैवल्स के संचालक आदिल मिया कर रहे हैं। इस मुबारक सफर को लेकर जायरीनों और उनके परिजनों में खासा उत्साह देखने को मिला।
श्आदिल टूर एंड ट्रैवल्सश् के संचालक आदिल मिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जत्थे में कुल 15 जायरीन शामिल हैं। सभी जायरीन सऊदी एयरलाइंस की डायरेक्ट फ्लाइट से मक्का मुकर्रमा पहुंचेंगे। मक्का में उमराह और तवाफ की सहादत हासिल करने के बाद यह जत्था मदीना मुनव्वरा की जियारत के लिए रवाना होगा। पूरे 15 दिनों के इस रूहानी और पाकीजा सफर के बाद सभी जायरीन अपने वतन वापस लौटेंगे। इस जत्थे में कस्बे के मशहूर डॉक्टर अब्दुल रशीद का परिवार भी मक्का-मदीना की जियारत के लिए रवाना हुआ है।
रवानगी के मौके पर शाहबाद के गणमान्य नागरिकों, रिश्तेदारों और अकीदतमंदों ने जायरीनों का फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से इस्तकबाल (सम्मान) किया। इस दौरान माहौल काफी रूहानी नजर आया। मुबारक सफर पर जा रहे जायरीनों से तमाम लोगों ने अपने, इलाके और देश में अमन-चैन व सलामती के लिए दुआएं मांगने की गुजारिश की।
जायरीनों के प्रति मोहब्बत और एहतराम का नजारा उस वक्त भी देखने को मिला, जब पूर्व चेयरमैन हाजी मतलब अहमद अपने करीबी दोस्त डॉक्टर अब्दुल रशीद को विदा करने खुद दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचे। उनके साथ ठेकेदार तौकीर अहमद भी मौजूद रहे, जिन्होंने जायरीनों को मुबारकबाद देते हुए उनके सफर-ए-खैर की दुआएं कीं।
