संग्रामपुरः आवारा कुत्ते से टकराकर बाइक सवार घायल
October 03, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के खरबुजही मजरा भवसिंहपुर निवासी भावेश तिवारी पुत्र लक्ष्मी पति तिवारी उम्र 25 वर्ष सड़क दुघर्टना में घायल हो गए निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां उपचार के बाद घर जाने की सलाह दी गई। प्रतिदिन की भांति आज दोपहर लगभग 1 के आसपास भावेश अपने घर खरबुजही से मोटरसाइकिल से शीतलागंज - कालिकन मार्ग से अमेठी जा रहा था भावेश की मोटरसाइकिल जैसे ही सजनलाल कश्यप (अध्यापक) कनू टिकरन के सामने पहुंची की एक आवारा कुत्ता मोटरसाइकिल के बीच में आकर फंस गया जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर आरसीसी रोड पर लगभग 15 मीटर फिसली जिससे मोटरसाइकिल सवार भावेश के साथ पैर में रगड़ लग गई इलाज के दौरान चिकित्सीय परीक्षण में केवल रगड़ की ही चोट आई घायल भावेश का मरहम पट्टी करके दवा देकर घर भेज दिया गया।
