सिंहपुर: दूषित पानी खोल रहा जल जीवन मिशन की पोल
October 03, 2026
सिंहपुर/अमेठी। सिंहपुर विकास क्षेत्र में शासन स्तर की हर व्यवस्था चरमरा सी गई है इसका जीता जागता उदाहरण प्रधानमंत्री की बहुयामी जल जीवन मिशन योजना कहीं ग्राम सभा में शोपीस में खड़ी पानी की टंकी तो नजर आ रही हैं मगर नल सूखे पड़े हैं वही रामपुर पवारा ग्राम सभा में बीते महीनो से ग्रामीण दूसित गंदा पानी पीने को मजबूर है करोड़ों रुपए की लागत से बनाई गई योजना धरातल पर बौनी साबित हो रही है रामपुर पवारा सिंहपुर क्या ग्रामीणों का आरोप है की महिनो से ग्रामीणों को साफ सुथरा पानी पीने योग्य मुहैया नहीं हो पा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि जो कर्मचारी निर्धारित किए गए हैं उनकी हीला हवाली से जल जीवन मिशन की व्यवस्था चरमरा सी गई है।
