Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः 40 साल पुराने रास्ते पर अवरोध की हुई शिकायत


संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के बड़गांव निवासी महिला व समाजसेविका सुमन सिंह ने आज तहसील दिवस में पहुंच कर तहसील दिवस प्रभारी व अमेठी उपजिलाधिकारी पंकज मिश्रा को लिखित शिकायत की गांव के दबंग सुनील पुत्र राम दुलारे मौर्या जबरन रास्ते पर सीमेंट पीलर गाड़ कर रास्ता अवरूद्ध कर रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 40 वर्षों से अमेठी -किठावर मार्ग जिरहा  मोड़ के सामने प्राथमिक विद्यालय जिरहा होते हुए दादा का तारा बड़गांव जाने के लिए एक सम्पर्क मार्ग खड़ंजा को गांव के सुनील पुत्र राम दुलारे मौर्या अवैध रूप से अपना बताकर पीलर गाड़ दिया है जिससे स्कूली बच्चे,गांव के किसान रिस्तेदार -नातेदार राजकीय नलकूप केंद्र जिरहा जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाएगा।बंद होने पर पर सैकड़ों राहगीर -ग्रामीण व स्कूली बच्चे  प्रभावित हुए जिनका अचानक रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है उन्होंने तहसील दिवस प्रभारी ने मांग कि वैधानिक कार्यवाही करते हुए पिलर को हटकार रास्ते को सुरक्षित व सुगम बनाया जाय ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |