पीलीभीतः गोमती उद्गम स्थल पर दशहरा महोत्सव और शस्त्र पूजन! सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संदेश विधायक बाबूराम पासवान रहे मौजूद
October 20, 2026
पूरनपुर। माधोटांडा स्थित मां गोमती के पवित्र उद्गम स्थल पर मंगलवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से दशहरा महोत्सव एवं शस्त्र पूजन समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम में पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान ने भी पहुंचकर शस्त्र पूजन में भाग लिया उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने को सौभाग्य बताते हुए सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक एकजुटता के महत्व पर जोर दिया समारोह की शुरुआत सुबह 10 बजे हवन के साथ हुई इसके बाद 11 बजे शस्त्र पूजन किया गया दोपहर 12 बजे भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ कार्यक्रम में शामिल लोगों ने विजयादशमी के महत्व को याद करते हुए अपनी सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास के प्रति सम्मान व्यक्त किया कार्यक्रम में कटरा (शाहजहांपुर) के विधायक वीर विक्रम सिंह (प्रिंस) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में विचार रखे, जबकि कर्नल बच्चन सिंह राणा ने समारोह की अध्यक्षता की आयोजन के माध्यम से समाज के लोगों ने परंपराओं को आगे बढ़ाने और आपसी एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया।
