Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः पुलिस की घेराबंदी तोड़ कलीनगर चैराहे पर पहुंचे एनएसयूआई जिलाध्यक्ष, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका


पूरनपुर। कलीनगर चैराहे पर मंगलवार दोपहर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया पुलिस की निगरानी और घेराबंदी के बावजूद छात्र नेताओं ने प्रदर्शन कर दिया इस दौरान पुलिस और छात्र नेताओं के बीच लुका-छिपी का दौर चलता रहा एनएसयूआई के मुताबिक, न्यूरिया पुलिस सोमवार रात से ही जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा की तलाश में जुटी थी मंगलवार दोपहर करीब एक बजे राजेश वर्मा पुलिस की घेराबंदी को चकमा देकर कलीनगर चैराहे पर पहुंच गए यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर विरोध जताया प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने पुलिस पर सत्ताधारी दल के दबाव में काम करने का आरोप लगाया पुतला दहन को लेकर इलाके में काफी देर तक हलचल बनी रही प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष कमलेश लोधी, जाहिद खान, हरीश कुमार मौर्य, गुड्डू खान, अनवर खान, समीर अंसारी, गुरुशरण सिंह, विशाल, अनुज, दीपक, आदित्य, अनुज प्रजापति, सुवेक श्रीवास्तव, अमन रजा, अमन खान, आमिर खान, रेहान खान और साहिल खान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |