एम पब्लिक स्कूल में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं कैंसर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित, 188 लोगों ने उठाया लाभ
मेरठ। शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पुलिस लाइन मेरठ द्वारा मोहनपुरी विकास विहार स्थित एम पब्लिक स्कूल में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 188 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सहयोग से पूनम आशा के आशा केंद्र का उद्घाटन भी किया गया।
शिविर में बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन एवं टीबी की जांच के साथ मुख, स्तन, गर्भाशय ग्रीवा एवं प्रोस्टेट कैंसर की प्राथमिक स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य टीम ने लोगों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों, बचाव तथा समय पर जांच के महत्व के प्रति जागरूक किया।
राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र में निर्माणाधीन कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैंसर की समय पर पहचान से उपचार की संभावनाएं बढ़ती हैं। उन्होंने आमजन से नियमित जांच कराने और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।
जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने मरीजों से संवाद कर उन्हें बीपी, शुगर एवं कैंसर जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर की पहल की सराहना करते हुए रोटरी क्लब से इस जनकल्याणकारी कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया।
रोटरी क्लब की मंडल गवर्नर श्रीमती पायल गौड़ ने कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर के लिए मशीन सहित आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं, मनोनीत मंडल गवर्नर श्री प्रीतीश कुमार सिंह ने हृदय में छेद की समस्या से पीड़ित बच्चों के उपचार में निःशुल्क सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करने की बात कही।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रसाद ने शिविर के सफल आयोजन के लिए स्वास्थ्य टीम को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. विभा नागर ने बताया कि मानसिक एवं बौद्धिक दिव्यांगता से संबंधित समस्याओं के परीक्षण एवं परामर्श की सुविधा भी अस्पताल में उपलब्ध है।
पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में बीपी, शुगर एवं अन्य बीमारियों की जांच कर जरूरतमंद मरीजों की पहचान की जाएगी तथा कैंसर के लक्षणों वाले व्यक्तियों को पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र स्थित कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर पर जांच के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य बीमारी को गंभीर रूप लेने से पहले पहचानना तथा प्रत्येक व्यक्ति तक सुलभ, सस्ती एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।
शिविर में जांच का विवरण-जांच का प्रकार लाभार्थियों की संख्याकुल लाभार्थीद्य 188बीपी जांचद्य 40 शुगर जांच, 38 हीमोग्लोबिन जांच 38 टीबी स्क्रीनिंग 7, कैंसर की प्राथमिक स्क्रीनिंग 2। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनुराग बिश्नोई, क्षेत्रीय पार्षद उत्तम सैनी, एम पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती निर्मला, संस्थापक शशांक अग्रवाल तथा रोटरी क्लब के सदस्य
रोटरी गवर्नर रो.पायल गौड़, डीआरएफसी रो. सागर शर्मा, निर्वाचित गवर्नर रो. प्रीतीश कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष रो. अजय गुप्ता, अध्यक्ष रो. विभा नागर, पूर्व अध्यक्ष रो.नेम सिंह, सचिव रो. पुनीत त्यागी, रो प्रदीप सिंगल, रो योगेश अग्रवाल ,रो डॉ राजीव शेखर, रो विकास जैन ,रो नीरज कुमार ,रो केपी सिंह ,रो संजय गोयल, रो वीरेंद्र शर्मा, रो मंजू शर्मा, अमित नागर सहित अनेक सदस्य शशि बाला पटेल गौरव त्यागी मीनाक्षी सिंगल प्रतिक पटेल आदि उपस्थित रहे । सेवा संकल्प का संदेश-“हर घर तक स्वास्थ्य, हर व्यक्ति को सम्मान। समय पर जांच, सुरक्षित जीवन कृ यही है सेवा संकल्प की पहचान।”
