Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मेरठ: जिला कारागार मेरठ में गांधी जयंती पर सेवा का संदेशरू सांसद अरुण गोविल ने की गौसेवा, बंदियों को भेंट की रामायण! सेवा, सद्भाव और सुधार का संदेश लेकर जिला कारागार मेरठ में आयोजित हुआ कार्यक्रम


मेरठ । गांधी जयंती एवं सेवा संकल्प के अवसर पर माननीय सांसद मेरठ श्री अरुण गोविल जी ने जिला कारागार मेरठ में गौसेवा करते हुए गायों को चारा खिलाया और सभी बंदियों को रामायण की प्रतियाँ भेंट कीं। यह कार्यक्रम देशभर में चल रहे सेवा संकल्प अभियान 2026 और गांधी जयंती तक आयोजित सेवा पखवाड़ा की सेवा-भावना के अनुरूप आयोजित किया गया।

रामायण भेंट करने का उद्देश्य बंदियों को प्रभु श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा से प्रेरणा लेने का अवसर देना था। इस अवसर पर श्री अरुण गोविल जी ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन सत्य, सेवा, त्याग, करुणा और मर्यादा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रामायण का अध्ययन बंदियों को आत्मचिंतन, मन की शांति और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देगा।

कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के नेतृत्व में किया गया। जेलर मनीष, जेलर अवनीश और अन्य कारागार कर्मियों ने आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया। डॉ. शर्मा ने कहा कि कारागार का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि बंदियों को आत्मचिंतन, सुधार और समाज की मुख्यधारा में लौटने का अवसर देना भी है। उन्होंने कहा कि रामायण जैसे प्रेरक ग्रंथ बंदियों को धैर्य, मर्यादा और सद्कर्मों के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दे सकते हैं।

बंदी कल्याण एवं पुनर्वास के क्षेत्र में सक्रिय वीरीना फाउंडेशन के संस्थापक श्री धीरेन्द्र सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उनकी सहभागिता ने बंदियों के कल्याण और पुनर्वास के लिए समाज की सार्थक भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया।

गौसेवा और रामायण वितरण के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम ने गांधी जयंती पर करुणा, सद्भाव और सेवा का संदेश दिया। साथ ही, यह पहल बंदियों के भीतर आशा जगाने और उन्हें बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित करने के संकल्प को सामने लायी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |