Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः सपाइयों ने अपने पार्टी के मुखिया की गिरफ्तारी पर किया जोरदार प्रदर्शन


प्रतापगढ़। जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी संसद भवन में समाजवादी पार्टी के सांसदों के साथ चुनाव आयोग की धांधली के खिलाफ मार्च कर रहे थे उनको मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसकी जानकारी होने पर सभी समाजवादी पार्टी के नेतागण एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में एकत्रित होकर तत्काल प्रभाव से अम्बेडकर चैराहा पर धरना प्रदर्शन शुरू किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर लगातार चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करते रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के पुलिस हिरासत से छोड़े जाने की सूचना के बाद धरना समाप्त किया गया। और कल दिनांक 07ध्10ध्2026 को पुनः चुनाव आयोग के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ जैसे मुद्दों पर सुबह 11.00 बजे समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन से पैदल मार्च कर अम्बेडकर चैराहा पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

उक्त अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार पाल, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, महिला सभा अध्यक्ष शान्ति सिंह, उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय, वासिक खान, जावेद अख्तर, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मनीष पाल, ज्योत्सना सिंह, महिमा गुप्ता, प्रीति सरोज, सांसद प्रतिनिधि बीएल वर्मा, वकार अहमद, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, शान्तनु सिंह, अभिषेक तिवारी, भईयाराम पटेल, तबारक हुसैन, रामबहादुर पटेल, सोनू यादव, प्रेम यादव, विशाल मौर्या, राजीव विश्वकर्मा, जवाहर पाल, अब्दुल हई, सुरेश फौजी, शाहिद खान, सराफत उल्ला, सफात अहमद, तकदीरूद्दीन, अनिल यादव, अतुल प्रजापति, मानवेन्द्र पटेल, मो.लईक, राजेश यादव, मो.फैजान, अनिल गौतम, विकास जायसवाल, आदर्श शुक्ला, उत्तम सिंह, प्रदीप यादव सहित अन्य नेतागण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |