Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रामपुर: गांधी-शास्त्री जयंती पर डीएम ने दिया स्वच्छता का संदेश! कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण, दिलाई एकता, अखंडता, अहिंसा एवं स्वच्छता की शपथ


रामपुर।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्राओं ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। जिलाधिकारी ने सभी को देश की एकता, अखंडता, अहिंसा एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई।

जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्राओं ने गांधी जी के प्रिय भजनों के साथ रामधुन एवं ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के सिद्धांतों एवं आदर्शों को जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता की शुरुआत स्वयं और अपने घर से होती है। सभी लोग अपने कार्यालयों, गांवों, शहरों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में योगदान दें। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |