Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रामपुर: रत्न ग्राम्य विकास समिति ने मनाया गांधी जयंती समारोह, नशा न करने की दिलाई गई शपथ


शाहबाद। रत्न ग्राम्य विकास समिति द्वारा संचालित आर.आर.एस. नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र, शाहबाद में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत में परियोजना निदेशक पुष्पेन्द्र यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद उपस्थित लोगों द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया। ध्वजारोहण के उपरांत नशा मुक्ति केन्द्र में एक श्नशा विरोधी गोष्ठीश् का आयोजन हुआ। 

समारोह को संबोधित करते हुए परियोजना निदेशक पुष्पेन्द्र यादव ने कहा कि ष्शराब और नशीली दवाएं मानव शरीर एवं आत्मा को खोखला कर देती हैं, इसलिए किसी को भी नशा नहीं करना चाहिए।

इस अवसर पर केन्द्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद सालिम ने उपस्थित सभी लोगों को कभी भी नशा न करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का सफल संचालन मौ. नासिर खां ने किया। 

इस कार्यक्रम में सुनील कुमार, मानव यादव, उमानन्द शर्मा, विमल, बनवारी लाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |