रामपुर: थाना परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई
October 02, 2026
सैफनी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर थाना सैफनी परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई । इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया । थाना प्रभारी ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई, वहीं शास्त्री जी ने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर देश को नई दिशा दी। इस मौके पर थाना स्टाफ के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे और दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई ।
