Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुरः स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शीतला प्रसाद सिंह को श्रद्धापूर्वक किया गया याद! विकासखण्ड परिसर में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय गीत से गूंजा परिसर


सुलतानपुर। लम्भुआ विधानसभा के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले सेनानी शीतला प्रसाद सिंह की जयंतीध्स्मृति दिवस के अवसर पर विकासखण्ड परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया। विकासखण्ड के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ उनके पुत्र सेवानिवृत्त शिक्षक चितरंजन सिंह, चंद्रभान सिंह एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रतिमा को मालाओं से सजाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रतिमा के समीप राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी लगाया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय गीत गाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शीतला प्रसाद सिंह के योगदान और त्याग को याद किया। कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

विकासखण्ड परिसर में स्थापित प्रतिमा पर श्रद्धांजलि का यह आयोजन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के प्रति क्षेत्रवासियों की श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक रहा। कार्यक्रम में विकासखण्ड के अधिकारी-कर्मचारी, परिवारजन एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |