Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: पीडीए महापंचायत में सपा का भाजपा पर तीखा हमला, ‘वोट चोरों’ से सावधान रहने का आह्वान! हेमराज वर्मा ने विधायक-मंत्रियों पर साधा निशाना, बोले-गरीबों की जमीनों पर कब्जे का लगाया आरोप


पीलीभीत। माधोटांडा रोड स्थित देवीपुरा के प्रतिष्ठा मैरिज लॉन में गुरुवार को समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित पीडीए महापंचायत में सियासी तेवर तल्ख नजर आए। बड़ी संख्या में जुटे सपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच भाजपा सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर जमकर निशाना साधा गया। कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया गया।महापंचायत के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेमराज वर्मा ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े गुंडे और माफिया गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने पीलीभीत के विधायक और मंत्रियों पर भी निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।हेमराज वर्मा ने आरोप लगाया कि हाईवे के किनारे नेताओं के पेट्रोल पंप और करोड़ों रुपये की जमीनें मौजूद हैं। विधायक का नाम लिए बिना उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों को विधायक के निजी गार्ड से पिटवाने तक का काम कराया जा रहा है। उनके इन आरोपों पर सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने समर्थन जताया।मुख्य अतिथि रामआसरे विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को सतर्क रहना होगा। उन्होंने ‘वोट चोरों’ से सावधान रहने की बात कहते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क स्थापित करने और प्रत्येक परिवार तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने संगठन की मजबूती को चुनावी तैयारी का आधार बताते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जिम्मेदारी संभालने की अपील की। महापंचायत में मौजूद कार्यकर्ताओं को उन्होंने एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने का संदेश दिया।विधानसभा 128 बरखेड़ा से सपा दावेदार रामसनेही वर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट होकर प्रदेश में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करना होगा। उन्होंने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार ने की, जबकि आयोजन एवं संचालन विधानसभा अध्यक्ष विनोद वर्मा ने किया।पीडीए महापंचायत में बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के सपा के कई दावेदार और प्रमुख कार्यकर्ता एक मंच पर नजर आए। रामसनेही वर्मा, आशा वर्मा, रामनरेश वर्मा, शांति स्वरूप वर्मा और एडवोकेट धनपति वर्मा के समर्थकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को सियासी तौर पर खास बना दिया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भगवानदास वर्मा, बालकराम सागर, हरपाल लोधी, दीप्ति गंगवार, काशीराम सरोज, जगदीश वर्मा और रमाशंकर सोनकर समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।महापंचायत में भीड़ का आलम यह रहा कि आयोजन स्थल पर रखी कुर्सियां कम पड़ गईं। इसके बाद बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचे कई समर्थक जमीन पर बैठकर कार्यक्रम सुनते नजर आए। आयोजकों ने इसे कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी भागीदारी बताते हुए आगामी चुनाव को लेकर संगठन में बढ़ते उत्साह का संकेत बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |