बीसलपुर। भट्ठे पर पार्टनरशिप के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के साथ जान से मारने की नियत से मारपीट करने के मामले में अदालत के निर्देश पर तीन नामजद तथा अज्ञात सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी सगीन पुत्र जकील खां ने अदालत को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि बड़ागांव ईट भट्ठे पर बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी परवेज आलम पुत्र सज्जाद हुसैन के साथ 1ध्2-1ध्2 का पार्टनरशिप हुआ था पार्टनरशिप तैयार होने के बाद उसने भट्ठे का किराया 150000 रुपए माखन लाल, सेवाराम निवासी बड़ागांव को दे दिया था इसके बाद अलग अलग तिथियों पर अपनी पत्नी के जेबर गिरवी रख कर बैंक खाते से 42 लाख रुपए ईट पथाई, पकाने में खर्च किया इसके बाद परवेज आलम की नियति में खोट आ गई और ईट बिक्री का हिसाब देने में आनाकानी करने लगा । आरोप है कि 10 जून को भट्ठे पर पीड़ित अपने साथ दानिश व झंडू को लेकर गया तो भट्ठे पर परवेज आलम उसके साथी शिवम् दीक्षित पुत्र बृजेश दीक्षित, सोनू दीक्षित ने तीन अन्य साथियों के साथ गाली गलौज करते हुए धमकाया और परवेज आलम ने गर्दन दबाते हुए जान से मारने का प्रयास किया और भट्ठे से चले जाने को कहा पीड़ित ने घटना को लेकर कोतवाली पुलिस, पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई हताश होकर पीड़ित ने अदालत की शरण ली अदालत के निर्देश पर परवेज आलम पुत्र सज्जाद हुसैन निवासी बीसलपुर, शिवम् दीक्षित पुत्र बृजेश दीक्षित सोनू दीक्षित व तीन अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
