Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद से मिले जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी, पीलीभीत आने का दिया आश्वासन


पीलीभीत। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आगामी 14 से 18 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली ‘सनराइज उत्तर प्रदेश जूनियर बालक एवं बालिका चैंपियनशिप’ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश स्तरीय इस प्रतियोगिता के समापन समारोह को गरिमामय बनाने के लिए जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद से मुलाकात की।जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्रू और सचिव मनोज गंगवार ने अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद से भेंट कर उन्हें प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया। पदाधिकारियों ने उन्हें प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी देते हुए पीलीभीत आगमन का आग्रह किया। अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने आयोजन मंडल को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसके सफल आयोजन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर की ऐसी खेल प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं।मुलाकात के दौरान पीलीभीत की प्राकृतिक पहचान पीलीभीत टाइगर रिजर्व को लेकर भी चर्चा हुई। संजय प्रसाद ने जिले की प्राकृतिक धरोहर का भ्रमण करने में रुचि जताते हुए पीलीभीत टाइगर रिजर्व आने का आश्वासन दिया। इससे जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों में भी उत्साह नजर आया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से जूनियर बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की उम्मीद है। संघ की ओर से आयोजन को व्यवस्थित और यादगार बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |