बल्दीराय/सुलतानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारा चैकी परिसर में आगामी दुर्गा पूजा, रामलीला एवं दशहरा पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य लोग एवं क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।
बैठक में थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह एवं चैकी प्रभारी संजय सिंह ने त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दुर्गा पूजा पंडालों की व्यवस्था, डीजे के संचालन, रामलीला और दशहरा कार्यक्रमों के दौरान भीड़ तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा के दौरान पंडालों और प्रमुख आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जाएगी। डीजे के संचालन में निर्धारित नियमों का पालन करने तथा किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने की अपील की गई। आयोजकों से भी अपने-अपने पंडालों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में डॉ. सूरज, महेश जायसवाल, विशाल जायसवाल, मुकेश अग्रहरि समेत दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी और क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।
पुलिस टीम में कांस्टेबल अमित यादव, कांस्टेबल सत्यम विश्वकर्मा, कांस्टेबल शिवम शर्मा, कांस्टेबल अरुण परिहार एवं कांस्टेबल अनीस कटियार भी मौजूद रहे।
पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक के दौरान दुर्गा पूजा, रामलीला और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं आयोजन समितियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।
