Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः शबरी के प्रेम से अभिभूत हुए प्रभु राम, बाली-सुग्रीव युद्ध का हुआ मंचन


लालगंज/प्रतापगढ़।  सगरासुन्दरपुर में लक्ष्मणपुर रोड स्थित रामलीला मंचन के सातवें दिन कलाकारों ने प्रभु श्रीराम और माता शबरी के मिलन, सुग्रीव से मित्रता, बाली-सुग्रीव युद्ध और बाली वध से लेकर हनुमान जी की विभीषण से भेंट तक के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया।रामलीला में शबरी और प्रभु श्रीराम का मिलन दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वर्षों से प्रभु के आगमन की प्रतीक्षा कर रहीं शबरी ने जब श्रीराम को अपने आश्रम में देखा तो उनकी भक्ति और प्रेम भाव उमड़ पड़ा। शबरी के निष्कपट प्रेम और समर्पण को देखकर प्रभु राम भावविभोर हो उठे। इस प्रसंग ने दर्शकों को भक्ति, समर्पण और प्रेम का संदेश दिया। मंचन के दौरान भगवान राम ने शबरी को नवधा भक्ति का उपदेश भी दिया। इसके बाद सुग्रीव से मित्रता और बाली-सुग्रीव युद्ध का मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम ने सुग्रीव को बाली के अत्याचार से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया। युद्ध के दौरान बाली वध का दृश्य देखकर दर्शकों ने भगवान राम की लीला का भावपूर्ण अनुभव किया। आगे हनुमान जी की विभीषण से भेंट का प्रसंग प्रस्तुत किया गया, जिसमें धर्म और भक्ति के महत्व को दर्शाया गया। रामलीला मंचन के पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने प्रभु राम की आरती की इसके पश्चात समिति के द्वारा जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव व राजा राणा सूबेदार सिंह का सारस्वत सम्मान किया गया । इस अवसर पर बद्री गुप्ता, सफल विश्वास, बैद्यनाथ यादव, शिवेंद्र श्रीवास्तव, शिवशंकर शुक्ला, समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी संजय शुक्ल, रत्नाकर तिवारी, गोपाल जायसवाल, आशीष मिश्रा आदि  मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |