Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः राजमा-मूंगफली से सजा मां का अलौकिक दरबार, सेल्फी लेने को उमड़ रहे श्रद्धालु! चिलबिला हनुमान मंदिर में वैष्णो देवी गुफा बनी आकर्षण का केंद्र, आईपीएस में चयनित सौम्य शर्मा ने पिता के साथ किए दर्शन


  • राजमा-मूंगफली से मां की प्रतिमा, वैष्णो देवी गुफा का स्वरूपय चिलबिला मंदिर में उमड़ी भीड़
  • सिक्का डालिए, लड्डू का प्रसाद पाइए, चिलबिला मंदिर में गणेश जी का अनोखा आकर्षण
  • लड्डू वाले गणेश जी की अनूठी प्रतिमा बनी आकर्षण, सिक्का डालते ही मिलता है प्रसाद


प्रतापगढ़। चिलबिला स्थित श्री हनुमान मंदिर में माता रानी का अनूठा दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राजमा और मूंगफली से तैयार माता रानी की प्रतिमा तथा वैष्णो देवी गुफा की भव्य सजावट लोगों को खूब लुभा रही है। शाम होते ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। माता रानी के अलौकिक दरबार को अपने कैमरे में कैद करने और सेल्फी लेने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रहती है। महिलाएं और बच्चे भी इस मनमोहक दृश्य को मोबाइल कैमरे में संजोते नजर आते हैं। पंडाल में राजमा और मूंगफली से माता रानी की प्रतिमा तैयार की गई है, जो अपनी अनूठी कलाकारी के चलते विशेष आकर्षण बनी हुई है। यहां वैष्णो देवी गुफा का स्वरूप बनाया गया है, जहां श्रद्धालु ठंडे पानी से होकर माता रानी के दर्शन करते हैं। प्रवेश द्वार पर लड्डू वाले गणेश जी की प्रतिमा भी लोगों का ध्यान खींच रही है। यहां सिक्का डालने पर प्रसाद प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है। माता रानी के दर्शन के साथ भक्त श्री हनुमान जी महाराज, राम दरबार और भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इसी क्रम में आईपीएस के लिए चयनित सौम्य शर्मा अपने पिता सुरेंद्र शर्मा के साथ चिलबिला हनुमान मंदिर पहुंचे और माता रानी के दरबार में दर्शन-पूजन किया। मंदिर में तैयार किए गए अनूठे पंडाल को देखकर श्रद्धालु इसकी सजावट और कलाकारी की सराहना करते नजर आ रहे हैं। पंडाल के संयोजक एवं समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि मंदिर में वर्ष 1997 से भक्तों के सहयोग से माता रानी की प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने बताया कि पंडाल के अध्यक्ष श्री हनुमान जी महाराज और संरक्षक भगवान भोलेनाथ हैं। भक्तों के सहयोग और सेवा भावना से आयोजन की व्यवस्थाएं संचालित की जाती हैं। पंडाल में सुरेश अग्रवाल, रामगोपाल, छेदीलाल, संतोष कुमार, देवानंद, आशीष कुमार, विवेक यादव, शनि महाराज, सोनू महाराज, राकेश कुमार, विजय कुमार, श्याम बाबू, आदर्श कुमार, अमन गुप्ता, गोलू, सचिन, आशीष लाइट, सनी गुप्ता, सुरेश माली, मनीष यादव और सिद्धार्थ सहित अनेक श्रद्धालु अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |