Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः मातृ शक्ति सेवा समिति के जागरण में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, महाकाली और शिव तांडव की प्रस्तुति ने मोहा मन! कन्या भोज से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ,डांडिया नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां


प्रतापगढ़। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मातृ शक्ति सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को नगर स्थित तुलसी सदन (हादी हाल) में भव्य जागरण, कन्या भोज, डांडिया नृत्य सहित विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या भोज से हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक कुसुम गुप्ता पिंकी दयाल, पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ विभाग के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश जी, सौरभ पाण्डेय, रिचा केसरवानी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान विभाग प्रचारक ओम प्रकाश ने भारतीय संस्कृति, संस्कारों और समाज में नारी शक्ति के महत्व पर विचार रखते हुए भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।इसके उपरांत समिति की महिलाओं ने डांडिया नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। रिचा केसरवानी और नेहा केसरवानी द्वारा मां महाकाली एवं शिव तांडव की प्रभावशाली प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। वहीं आशा केसरवानी, मनीषा खत्री, अंजू त्रिपाठी, अनीता पाण्डेय, सारिका केसरवानी, सोनी शुक्ला, अनुराधा, वर्षा गुप्ता और आकृति कसौधन सहित अन्य प्रतिभागियों ने आकर्षक नृत्य एवं डांडिया प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान महाप्रसाद वितरण भी चलता रहा। नगर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने आयोजन में सहभागिता कर धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद उठाया तथा महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में भक्ति, भारतीय संस्कृति और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संगम देखने को मिला। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगम लाल गुप्ता पूर्व सांसद, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नीरज, डॉ समीम खान, भाजपा अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव,संतोष मिश्र, आलोक पांडेय,प्रमिला शुक्ला, शिवानी माता हेलिया,रवि गुप्ता, अवनीश पांडेय,विशाल विक्रम सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता सिंह,सुल्तानपुर नगर उपाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता,वीरेंद्र गुप्ता,विवेक शुक्ल,किसान मोर्चा अध्यक्ष अतुल शुक्ला,रोशन लाल उमरवैश्य,राम उदित सहित आदि लोगों को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |